दो कार और एक बाइक की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत
गिरडीह, जून 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-गिरिडीह पथ पर डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के समीप शनिवार को दो कार और एक बाइक के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर डुमरी-गिरिडीह मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार, खाखीकला निवासी अब्बू हयात अपने परिवार के साथ बाइक से बेरगी जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी रुबीना खातून, पुत्र अमीनुल रजा तथा पुत्री अलीना परवीन भी सवार थीं। इसी दौरान पिपराडीह के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी पहली कार से भिड़ गई। दोनों कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के कारण एक कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.