हापुड़, मार्च 23 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर नए बाईपास पर कुचेसर रोड चौपला पर सूर्य शिवा ढाबे के पास रविवार दोपहर को दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार की गति इतनी तेज थी कि कार काफी दूर तक कई पलटे खाते हुए ढाबे पर खड़ी दो कारों से टकरा गई। हादसे में कार चला रही युवती की मौत हो गई। जबकि मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना ढाबे पर लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद होकर वायरल हो गई। हालांकि वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार द्वारिका सेक्टर 6 साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी निधि कमाल (37 वर्षीय) पुत्री हेमन्दू कमाल रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी कार से दिल्ली से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.