गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम। डीएचबीवीएन ने गुरुग्राम में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बाद दो कार्यकारी अभियंताओं के पद बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत शहरी डिविजन के क्षेत्र को दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। साउथ सिटी सब डिवीजन को डिवीजन में तब्दील करके कार्यकारी अभियंता को नियुक्त किया जाएगा। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तीन नए ऑपरेशन सर्कल, 24 डिवीजन और 78 सब डिवीजन नए बनाने के आदेश दिए थे। गुरुग्राम में पटौदी और बादशाहपुर को डिवीजन बनाया जा चुका है। रेवाड़ी में सब डिवीजन बनाया गया है। प्रबंध निदेशक के मुताबिक इस बदलाव से शिकायत निवारण, बिलिंग, रखरखाव व नए कनेक्शन से संबंधित सेवाओं में तेजी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...