भदोही, अप्रैल 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने जिले में संचालित आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण गत दिन किए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बेहतर काम करने को निर्देशित किए। दोा केंद्रों पर बच्चों की संख्या कम मिलने पर डीपीओ ने दोनों कायकत्रियों को नोटिस जारी की। चेताए कि बच्चों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो पुन: जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दिनेश कुमार ने बताया कि औराई ब्लॉक के कंसापुर, सहसेपुर, जेठूपुर तथा सुरियावां ब्लॉक के मनापुर, मानशाहपुर अभोली ब्लाक के नवलपुर कनकपुर और अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकांश केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री व सहायिका उपस्थित मिलीं, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र कनकपुर सहसेपुर में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यक...