वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बिजली उपकरणों के दो कारोबारियों को झांसे में लेकर जालसाजों ने करीब पांच लाख का सामान मंगवाया। भुगतान के लिए जो चेक दिया वह बाउंस हो गया। दोनों कारोबारियों की शिकायत पर चेतगंज पुलिस ने समीर धवन समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।महमूरगंज के संत रघुवर नगर निवासी शंकर लाल तोदी को बीते 25 मार्च को एक व्यक्ति ने खुद को समीर धवन बताते हुए फोन किया और अयोध्या में बन रहे एक रिसोर्ट के लिए लैपटॉप, प्रिंटर तथा सीसीटीवी उपकरणों का ऑर्डर दिया। बातचीत के बाद कुल 3.82 लाख रुपये का सौदा तय हुआ और अगले दिन भुगतान के लिए चेक देने की बात कही गई। 26 मार्च की शाम आरोपी के बताए अनुसार एक व्यक्ति ड्राइवर बनकर चेतगंज स्थित दुकान पर पहुंचा। कोटक महिंद्रा बैंक का 3.82 लाख रुपये का चेक सौंपा। भरोसे में आकर व्यापा...