भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अनियंत्रित कारसवार ने दो अन्य कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार तिलकामांझी बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने दो अन्य कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होंडा सिटी कार के चालक सहित उसमें सवार तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों ने अपना इलाज निजी अस्पताल में कराया। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है कि बरारी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार ने पहले विपरित दिशा से आ रही एक सूमो विक्टा कार में टक्कर मारी। सूमो के चालक की सूझबूझ से वह निकल गया। इसके बाद अनियंत्रित होंडा सिटी कारसवार ने सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर में टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.