बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के यादवपुर के कल्लूपुरवा के पास गुरूवार रात तेज रफ्तार कार ने पेट्रोल पंप के पास दूसरी कार में जा भिड़ी। जिसके चलते दोनों कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क से खड्ड में जा उतरी। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। वाहन सवार लोगों को सुरक्षित पाए जाने पर राहत की सांस ली। तब तक सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देहात कोतवाली के बहराइच सीतापुर हाईवे के यादवपुर के मजरे कल्लूपुरवा के पास स्थित महाकाल पेट्रोल पंप के पास गुरूवार रात लगभग 1:30बजे इसी गांव निवासी साजिद खान पुत्र हदीस खान अपनी कार मोड़ रहे थे। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही एसयूवी कार जा भिड़ी। जिसके चलते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर खड्ड में उतर गए। हादसे से हुई धमाके की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। दोनों वाहनों के सवार सुरक्षित मिले। तो ल...