बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर गुरुवार देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों कारों में सवार लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के यादवपुर गांव के मजरे कल्लूपुरवा स्थित महाकाल पेट्रोल पंप के पास रात करीब 1:30 बजे की है। बताया जाता है कि गांव निवासी साजिद खान, पुत्र हदीस खान, अपनी कार मोड़ रहे थे। इसी दौरान बहराइच की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक एसयूवी कार उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर खड्ड में जा पहुंचे।हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने देखा कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.