रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की। हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। इस बीच एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वसंत विहार कॉलोनी निवासी डिंपल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति अरुण कुमार एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 15 अप्रैल को वह कार से ड्यूटी खत्म कर घर आ रहे थे। जैसे ही वह सालियर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...