नोएडा, अप्रैल 19 -- रबूपुरा, संवाददाता। अस्पताल जा रहे परिवार की कार रविवार को सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर निवासी सोनू अपनी मां को दवा दिलाने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर रोड पर रौनिजा गांव के पास उनकी कार सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। हादसे में सोनू, उसकी मां मितलेश और कार चालक नीरज घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक युवक को नोएडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.