नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 में शनिवार देर रात तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर से एक कार पलट गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसाइटी निवासी अभिनीत राय ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहे थे। गढ़ी गोलचक्कर के पास एक वाहन चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके कारण उनकी कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार उन्हें और उनकी पत्नी को चोट आईं। आरोप है कि दूसरी कार का चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...