मेरठ, दिसम्बर 6 -- दौराला। दौराला मसूरी मार्ग पर शुक्रवार को दो गाड़ियों की भिडंत के दौरान सडक पार कर रहा व्यक्ति उनके बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान की राहगीर बाल-बाल बचे। हादसे के चलते मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारों को हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया। लावड़ के मोहल्ला मोमिन अंसार निवासी एहतेशाम मुख्य चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आई एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान वह कार के बोनेट में उलझ गया और कार दूसरी कार से जा टकराई। दो गाड़ियों के बीच फंसने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी चिकित्सक से उपचार दिलाया। पुलिस ने छतिग्रस्त कारों को हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया और कार को कब्जे में लिया। इस दौरान एक महिला और कई लोग ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.