गाजीपुर, मार्च 7 -- दिलदारनगर। दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर रकसहां गांव के पास दो कार की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार मुहम्मदपुर निवासी गुलशेर खान स्कॉर्पियो से गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से बसुका गांव से गदाईपुर निवासी रूदल सिंह के परिवार की चार महिलाएं स्कॉर्पियो से आ रही थीं। रकसहां गांव के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक समेत चार महिला सवारों को हल्की चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।वहीं दूसरी ओर...