नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन लोगों को दबोचा गया है, जिनके नाम विशाल श्रीवास्तव, राज सिंह और मयंक मिश्रा हैं। इन तीनों को उत्तर प्रदेश और बिहार से गिफ्तार किया गया है। बता दें कि 6 मी की रात को 24 परगना जिले में चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू किया और पुलिस एक हफ्ते के अंदर कामयाब भी हो गई।यूपीआई पेमेंट और टोल प्लाजा से मिला सुराग पुलिस को आरोपियों के बारे में बड़ा सुराग तब मिला जब टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाले गए। शुरुआती जांच में यही पता चला कि रथ की एसयूवी के सामने एक रुपहले रंग की निसान म...