नोएडा, नवम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर और दादरी के कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं के लिए कबड्डी और खो-खो के मैदान बनाए जाएंगे, जिससे छात्राएं खेलकूद में भी अपने हुनर को बेहतर तरीके से निखार पाएंगी। जनपद में तीन दादरी, जेवर और दनकौर ब्लॉक में कस्तूरबा विद्यालय बने हुए हैं, जिनमें छात्राओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं को खेलकूद से भी जोड़ने का प्रयास बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है, जिसको देखते हुए कस्तूरबा विद्यालय दादरी में कबड्डी और दनकौर में खो-खो का मैदान छात्रों के लिए बनाए जाएंगे। कस्तूरबा विद्यालय के डीसी विनय ने बताया कि विद्यालय में कई छात्र ऐसी हैं, जिनकी रुचि कुश्ती और खो-खो में है। इसे देखकर मैदान बनाने का निर्णय लिया है। शासन से अनुमति मिल गई है। दोनों मैदान बनाने में करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.