दो करोड़ 78 लाख की लागत से बनेंगीं 21 सड़कें
बुलंदशहर, मई 28 -- खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि दो करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 21 सड़कों की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। विधायक ने बताया कि यह सभी सड़कें अब तक कच्ची थीं। डूडा के माध्यम से स्वीकृत सड़कों और गलियों के बनने से स्थानीय निवासियों को जलभराव-कीचड़ से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। विधायक ने बताया कि बदहाल और कच्ची सड़कों के कायाकल्प के लिए वह पिछले काफी समय से नगर विकास मंत्रालय के संपर्क में थीं। साथ ही लोगों की परेशानी को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। जिसके चलते ही डूडा द्वारा इन 21 सड़कों के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए विभागीय टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। शीघ्र नगर के विभिन्न वार्डों में सड़कों का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.