उरई, मार्च 24 -- उरई। रामपुरा में ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक महत्व वाले श्री बटुक भैरव जी महाराज मंदिर रामपुरा के सौन्दर्यकरण बंदन योजना के तहत मंगलवार को भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने पूजन कर काम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इससे पूरे मंदिर प्रांगण में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। योजना के अंतर्गत मंदिर के समग्र विकास के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण, अतिथि गृह आदि जैसे कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें भव्य धर्मशाला का निर्माण प्रमुख है, जहां साधु-संतों के ठहरने की समुचित व्यवस्था होगी। स...