मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। महानगरवासियों के लिए खुशखबरी है। इस बार गर्मियों में उन्हें एक नई सौगात मिलने जा रही है। मेट्रो सिटी की तर्ज पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से भव्य नानाजी देशमुख सरोवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सरोवर के निर्माण से न सिर्फ इलाके की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को घूमने-फिरने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए एक नया आकर्षक स्थल भी मिलेगा। नगर क्षेत्र में पर्यटन और पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सरोवर का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। इस सरोवर को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। योजना के तहत सरोवर के चारों ओर सुंदरीकरण, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। सरोवर के बीचो बीच नाना जी देशमुख की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जगह-जगह बै...