बेगुसराय, मार्च 30 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत दो करोड़ से अधिक रुपए बिजली बिल का बकाया रहने से पानी टंकियों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की भरी किल्लत हो गई है। लोग पेयजल और अन्य कार्यों के लिए जरूरी पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। इस संदर्भ में बिजली कंपनी के कनीय अभियंता पवन कुमार ने बताया है कि पीएचईडी द्वारा मुख्यमंत्री नल जल योजना का संचालन किया जा रहा है। परन्तु पीएचईडी बकाया बिजली बिल की राशि का भुगतान नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत खोदावंदपुर में 2 करोड़ 31 लाख से अधिक रुपया के बिजली बिल का भुगतान कार्य लंबित है। उन्होंने बताया कि बकाया बिजली बिल का चुकता नहीं होने के आलोक में विभाग के वरीय अधिकारी के निर्देश पर मुख्यम...