बिजनौर, अप्रैल 24 -- नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना के सभागार में गुरुवार को चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता व वरिष्ठ लिपिक इक़्तेदार आलम ज़ैदी के संचालन में आयोजित वर्ष 2026-27 की बजट बैठक में 47 करोड़ 13 लाख की अनुमानित आय व 45 करोड़ 10 लाख के अनुमानित खर्च के साथ 02 करोड़ 03 लाख के लाभ का बजट एसडीएम/कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी आशुतोष जयसवाल रामप्यारे की मौजूदगी में बोर्ड़ बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बजट में वेतन व्यय,विकास कार्यो आदि का खर्च जिनमें पथ प्रकाश व्यवस्था,सड़क निर्माण, मरम्मत, जल सम्पूर्ति पर व्यय, सफाई उपकरण, मरम्मत,व्यवस्था आदि शामिल है। सभासदों ने नगर के सौन्दर्यकरण व अन्य कई मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। यह भी पढ़ें- मुंगराबादशाहपुर में 41 करोड़ से होगा विकास, बजट पर मुहर इस मौके पर सभी सभासद उपस्थित रहे।

हि...