गौरीगंज, अप्रैल 11 -- मुसाफिरखाना। एसपी सरवणन टी द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान झारखंड प्रदेश के निवासी कार सवार दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को लगभग दो करोड़ कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार, दो मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड व 4750 रुपए भी बरामद किए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की भोर एसएचओ मुसाफिरखाना विवेक सिंह पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.