दो करोड़ की लागत बनने वाली रायपुर मार्ग का विधायक ने किया शिलान्यास
चंदौली, मई 31 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रान टोला से रायपुर गांव तक तीन किमी लंबे संपर्क मार्ग परियोजना का रविवार को विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। करीब 2 करोड़ 76 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना के तहत 2 किमी सीसी रोड, एक किमी पीच रोड और 2 किमी नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- अब्दुलापुर के लोगों की राह होगी आसानविकास की दिशा में कदम विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगी। कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.