बागेश्वर, जुलाई 2 -- देवेंद्र, बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिर मानसखंड मंदिर माला से जुड़ गए हैं। दो करोड़, 77 लाख की राशि से इन मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा। इनके लिए पहली किस्त के रूप में सरकार ने टोकन मनी जारी की है। इन मंदिरों को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने धनराशि स्वीकृति होने पर विधायक व सरकार का आभार जताया है। आस्था, संस्कृति और पर्यटन विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत भद्रकाली मंदिर कांडा के लिए 92.29 लाख की परियोजना स्वीकृति हुई है। इसमें Rs.55 लाख की प्रथम किस्त जारी हो गई है। इसी तरह कालिका मंदिर कांडाRs.70.75 लाख की परियोजना स्वीकृत,Rs.42 लाख प्रथम किस्त जारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...