भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन क्षेत्र में बिजली विभाग बकाया वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा है। मंगलवार को सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मोजाहिदपुर और मिरजानहाट इलाकों में सघन छापेमारी और जांच अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले दो बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। जांच के दौरान एक स्थान पर सीधे तौर पर बिजली की चोरी पकड़ी गई। जिस पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ता के घर का कनेक्शन काट दिया और उस पर 3 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया। इस विशेष अभियान के तहत विभाग को मौके पर बकायेदारों से लगभग 1.5 लाख रुपये बकाया बिल की वसूली करने में भी सफलता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...