आगरा, सितम्बर 12 -- संजय प्लेस स्थित लॉजिस्टिक कार्यालय से वाराणसी भेजे गए सिल्वर के छह कट्टो में दो कट्टे गायब हो गए। आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह ने ट्रैवल्स के मालिक रोबिन गुप्ता, कर्मचारी अनिल कुमार के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह का वाराणसी में एससीएन लॉजिस्टिक के नाम से कार्यालय है। तहरीर के अनुसार 25 अगस्त की रात छह कट्टों में सिल्वर वाराणसी भेजने के लिए संजय ट्रैवल्स, बालूगंज में बुक कराया गया था। ट्रैवल्स कर्मचारी अनिल कुमार ने माल प्राप्त किया था। 26 अगस्त को वाराणसी कार्यालय पर माल लेने पहुंचे कर्मचारियों को केवल चार कट्टे मिले। यह भी पढ़ें- Noida News: दुकानदार नामी कंपनी का पेंट्स बेचते पकड़ा दो कट्टे गायब थे। पीड़ित का आरोप है कि संजय ट्रैवल्स के मालिक राबिन गुप्ता स...