मोतिहारी, फरवरी 6 -- कुण्डवा चैनपुर। गुआबाड़ी बीओपी पर तैनात एसएसबी जवानों व कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने गुरुवार रात दो देशी कट्टा व चार कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी बाइक में छुपाकर अवैध हथियार लेकर जा रहा था। गिरफ्तार अपराधी मो.इम्तेयाज ढ़ाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का रहने वाला है। गश्ती दल का नेतृत्व पीएसआई सुबोध कुमार कर रहे थे। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को एसएसबी के साथ पुलिस गश्त की जा रही थी। तभी गुआबाड़ी आफिस घाट के पास फुलवरिया के तरफ से एक बाइक आती दिखी। संदेह होने पर जब जांच किया गया तो उसके पास से अवैध पिस्टल मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर पूर्व में भी ढ़ाका थाना में मारपीट एवं शराब तस्करी का मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.