दो कट्टा व एक कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार
खगडि़या, अप्रैल 18 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल के मड़ैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को दो देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। शनिवार को गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मड़ैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अररिया गांव के स्व. वरुण यादव के पुत्र नीरज कुमार अपने वासा पर हथियार तस्करी का धंधा करता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की तो दो देसी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद कर तस्कर नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी अभियान में मड़ैया थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी, राधेकृष्ण कुमार एवं सशत्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.