भागलपुर, फरवरी 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर पुलिस ने रविवार देर रात अपराध की योजना बना रहे दो हथियार बंद बदमाशों को दो कट्टा, पिस्टल और नौ कारतूस के साथ भतौड़िया स्थित आम बगीचा से गिरफ्तार किया है। सोमवार को नगर 2 डीएसपी राकेश कुमार ने मधुसूदनपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भतौड़िया के बदमाश प्रभुति यादव और शकलदेव यादव की गिरफ्तारी दो हथियार और नौ गोली के साथ सुनिश्चित की गई है। प्रभुति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कई महीनों से प्रयासरत थी। गोलीबारी मामले में भी वह फरार था। प्रभुति का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व से ही कुल नौ मामले में इसके विरुद्ध मधुसूदनपुर थाने में दर्ज हैं। वहीं शकलदेव के विरुद्ध दो केस दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक पुलिस पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.