दुमका, जून 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के गजम्बा गांव के समीप दो कंटेनरों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कंटेनरों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों चालक सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कंटेनर हंसडीहा से दुमका की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा कंटेनर दुमका से हंसडीहा की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुमका की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे कंटेनर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की माने तो दुमका...