मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुंगेर में आयोजित राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की बालक अंडर-15 टीम के बाहर होने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। पहले जहां दो खिलाड़ियों के उम्र सत्यापन में फेल होने की बात सामने आई थी, वहीं अब ऐसे खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यह भी पढ़ें- उम्र सत्यापन में फंसे दो खिलाड़ी, मुजफ्फरपुर की प्रतियोगिता से टीम बाहरउम्र सत्यापन में फेल खिलाड़ी इस घटना के बाद जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है। शनिवार को जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उम्र सत्यापन में फेल हुए चारों खिलाड़ी कांटी के एक ही निजी विद्यालय के हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार दो अगर ओवरएज पाए गए रहते तो शायद प...