बाराबंकी, मार्च 12 -- निन्दूरा। मिथुन हत्या कांड में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पहले ही सात आरोपियों को जेल व एक आरोपी किशोर को किशोर सुधारगृह अयोध्या भेजा गया है। लखनऊ जनपद के महिगावां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा मजरे सुभान नगर निवासी मिथुन रावत पुत्र छविनाथ की हत्या के मामले में पिता छविनाथ में छह लोगों को नामजद किया था। जांच में पांच और लोग इस हत्याकांड में शामिल पाए गए थे। इसमें पुलिस आरोपी अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, मो. आमिर पुत्र कुर्बान अली निवासी मुल्ला टोला मजरे कुर्सी थाना कुर्सी, अरबाज पुत्र रिजवान, मो. जावेद पुत्र नूर मोहम्मद, अरमान पुत्र रिजवान, इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली व रिजवान पुत्र अजीज निवासी ग्राम दुर्री पुरवा मजरे कुर्सी थाना कुर्सी क...