फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- जनपद के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का एनक्वास अवार्ड जीतने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को दो और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के पुरस्कार की घोषणा की गई। जनपद में अभी तक 56 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को यह अवार्ड हासिल हो चुका है। कार्यक्रम के प्रभारी डा रवीश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से सामुदायिक चिकित्सा केंद्र एका के अंतर्गत नगला छत्तू आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं सामुदायिक चिकित्सा केंद्र टूंडला के अंतर्गत गांव हिम्मतपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्वास अवार्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद के लगभग 56 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को यह अवार्ड हासिल हो चुका है तथा यह सिलसिला लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर को मिला बेस्ट आउटकम अवार्ड सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन रा...