गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को परिवहन विभाग ने दो ओवरलोड वाहनों को जब्त किया, जबकि 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे 52 दोपहिया वाहनों का चालान काटा। एक जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे अभियान के तहत टीम ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई कर विभिन्न पेट्रोल पंपों और फीलिंग स्टेशनों पर 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान चलाया। पेट्रोल पंपों मैनेजरों और सुपरवाइजरों से अभियान के संबंध में जानकारी ली गई। निर्देश दिया कि बिना हेलमेट आने वाले किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए और हेलमेट पहनने के लिए बाध्य किया जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार और यात्रीकर अधिकारी रमापति के नेतृत्व में अभियान चला। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित कर ही...