मुंगेर, फरवरी 13 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना क्षेत्र के शाहकुंड मोड़ के समीप गुरुवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो ट्रैक्टरों को ओवरलोड पाया गया, जिस पर परिवहन विभाग ने 68 हजार रुपये का जुर्माना किया। कार्रवाई से ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला के नेतृत्व में शाहकुंड मोड़ पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ईंट लदे दो ट्रैक्टर निर्धारित क्षमता से अधिक भार का पाया गया। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि एक ट्रैक्टर पर 38,500 रुपये एवं दूसरे ट्रैक्टर पर 29,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...