सीतापुर, जून 15 -- महमूदाबाद, संवाददाता। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर इंदौरा के पास आमने- सामने दो ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुरकलां के सिकंदराबाद निवासी मो. नयूम (18) ऑटो से सवारी लेकर जा रहे थे। वह इंदौरा के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रहे ऑटो से टक्क्र हो गई। हादसे में ऑटो चालक मो. नयूम की मौत हो गई। वहीं, सदरपुर उमरहर के ब्रम्हादीन, रामपुरकलां के बगराभारी निवासी केसर, शिवेंद्र, दौलतपुर के सर्वेश, बाराबंकी मोहम्मदपुर खाला के कसरई निवासी आरिफ घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बिहार में रफ्तार का कहर; छपरा में ऑटो की सामने से टक्कर में 2 की मौत, आधा दर्जन जख्मी हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को स...