दो ऑटो की भिड़ंत, चालक समेत चार घायल
इटावा औरैया, मार्च 28 -- बकेवर मार्ग पर मोढ़ी गांव के पास शनिवार दोपहर दो सवारियों से भरे ऑटो आमने-सामने टकरा गए। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें बैठे लोग घायल हो गए। घायलों में अदलीपुर निवासी ऑटो चालक स्वदेश पुत्र सूरज सिंह, नगला जिंद निवासी बाबू पुत्र शीतल, रूबी पत्नी शीतल और सिद्धि पुत्री बबलू शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.