दो ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत
गाज़ियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के नाहल रोड पर शनिवार रात दो ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नाहल निवासी 25 वर्षीय सलीम मजदूरी कर शनिवार रात अपने घर लौट रहे थे। वह मसूरी की ओर से ऑटो में सवार होकर नाहल जा रहे थे। बताया गया है कि सलीम ऑटो की आगे वाली सीट पर बैठे थे। इसी दौरान नाहल रोड पर सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनके वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलीम ऑटो से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल सलीम को तत्काल उपचार के लिए रामा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.