बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो प्रतिनिधि। एसपी नाथु सिंह मीणा के निर्देश पर गठित एएसपी वेदांत शंकर व डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व वाली एसआईटी ने पांच पेशेवर स्नेचरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से महिलाओं से छीने गए गहने व उनसे अर्जित रूपये बरामद किए गए है। गिरफ्तारी व स्वीकारोक्ति बयान के हिसाब से बोकारो धनबाद गिरिडीह रामगढ़ के कुल 12 छिनतई के मामलों का सफल उद्भेदन हुआ है, जिसमें बोकारो के सात, धनबाद के दो, गिरिडीह के दो, रामगढ़ के एक मामले शामिल है। इसकी सूचना संबंधित जिलों की पुलिस को भी दे दी गई है। एसपी ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस सफलता की विस्तृत जानकारी दी। एसआईटी संख्या एक

एसआईटी संख्या एक वेदांत शंकर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विनय सिंह व टीम ने स्नैचरों का पीछा करते हुए उन्हें चिन्हित किया, फिर धनबाद के विभिन्न हिस...