हरदोई, जनवरी 22 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ एवं चिकित्सा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म, मृत्यु का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने एमओआइसी टोडरपुर व हरियावां को लापरवाही पर आरोपपत्र देने के निर्देश दिये। कहा कि जिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी में आधारभूत सुविधाओं में यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल सुधारें। समीक्षा के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.