मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रशासन को शहरी क्षेत्र में दो एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाने के लिए भूमि नहीं मिली है। नगर पालिका अभी तक चार एमआरएफ सेंटर का ही निर्माण कराया पायी है, लेकिन इनमें से कोई भी एमआरएफ सेंटर अभी तक चालू नहीं हुआ है। जबकि दो एमआरएफ सेंटर में मशीनें लग चुकी है और दो सेंटर के लिए मशीनें खरीदी जा चुकी है। उधर दो एमआरएफ सेंटर न बनने पर नगर पालिका करीब करीब 1.01 करोड रुपए शासन को वापस भेजनी की तैयारी कर रही है। शहरी क्षेत्र में छह एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए शासन स्तर से नगर पालिका को निर्देशित किया गया था। प्रत्येक एमआरएफ सेंटर पर करीब 51 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जानी थी। इसके लिए शासन स्तर से नगर पालिका में करोडों का बजट एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए आया था। जब डा. प्रज्ञा सिंह ने...