सहरसा, फरवरी 13 -- सौरबाजार। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने गुरुवार को दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधुरा गांव निवासी अनुज मालाकार एवं रोता गांव निवासी अंजीव कुमार के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। सौरबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...