सीवान, मार्च 31 -- सीवान , कार्यालय संवाददाता। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-531 और एनएच-331 को फोरलेन बनाने की मांग पर अब उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस संबंध में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को भेजे गए पत्र पर मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। मंत्री ने सांसद को जवाबी पत्र भेजकर बताया है कि इस मामले को संबंधित अधिकारियों के पास अग्रसारित कर दिया गया है। मालूम हो कि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने 12 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख मार्गों की बदहाल स्थिति और बढ़ते यातायात दबाव की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि एनएच-531 छपरा से कोपा, दाउदपुर, एकमा, रसूलपुर होते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.