लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। ग्राम विकास अधिकारियों के तबादलों में सीडीओ ने पारदर्शी व्यवस्था के तहत ब्लाक आवंटित कराए। रविवार को दो एडीओ सहित 10 ग्राम विकास अधिकारियों के तबादला आदेश जिला विकास अधिकारी ने जारी कर दिया। डीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि ग्राम विकास अधिकारियों को तुरंत नए ब्लाक के लिए कार्यमुक्त करें वहीं तुरंत नए ब्लाक में ज्वाइन करने का निर्देश दिया है। तबादलों में सोर्स सिफारिशों का दौर समाप्त करते हुए सीडीओ ने विकल्प देते हुए खुली बैठक में तबादला किया। इसमें रमियाबेहड़ में तैनात एडीओ अनुज अवस्थी का तबादला धौरहरा ब्लाक में किया गया वहीं धौरहरा में तैनात आलोक शुक्ला को रमियाबेहड़ भेजा गया है। यह भी पढ़ें- चालीस पंचायत सचिवों के बदले क्षेत्र जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ...