हापुड़, अप्रैल 13 -- गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसलिए ट्रेनों में कोचों की संख्या को बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। हापुड़ जंक्शन पर ठहरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए गए हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 24 अप्रैल तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस ट्रेन में 27 अप्रैल तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ इनका संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टी से पहले ट्रेनों में सीट हुईं फुल अयोध्या से दिल्ली की तरफ जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 26 अप्रैल तक और दिल्ली से अय...