पूर्णिया, अप्रैल 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। एचपीवी वैक्सीन एवं हाई रिस्क प्रेगनेंसी को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में समीक्षात्मक बैठक की गयी। रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ धमदाहा अनुपम एवं अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ नेहा भारती ने क्षेत्र के सभी 48 स्वास्थ्य उप केंद्र एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विगत वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य उप केंद्र बेला चंपावती एवं माली में पदस्थापित एएनएम के कार्यों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य उप केंद्र बेला चंपावती एवं माली की एएनएम से लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। यह भी पढ़ें- हुलासगंज सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक बैठक में वर्ष 2025-26 में एंटी नेटल चेकिंग यानी प्रसव पूर्व जांच की पंचायत बार उपल...