आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों के पालन पर अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। जिला समन्वयक नंद बाबा दुग्ध मिशन सुधाकर प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत बाहरी राज्यों से गिर, साहीवाल, थारपारकर और हरियाणा नस्ल की उन्नत स्वदेशी गायों की खरीद पर अनुदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि दो गायों की इकाई स्थापित करने पर कुल लागत का 40 प्रतिशत अनुदान अधिकतम सीमा 80 हजार रुपये तक अनुमन्य है। यह भी पढ़ें- समग्र भैंस पालन योजना: 50 से 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ पशुपालकों को मिलेगा स्वरोजगार का अवस...