दो इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा
नोएडा, मई 23 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-वन थाना पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार रुपये के इनामी दो गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के ऊपर एनसीआर में वाहन चोरी, लूट करने और विरोध करने पर लोगों के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप है। गैंग लीडर के खिलाफ 10 और साथी के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि शनिवार को टीम सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम को दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने कुछ ही देर में पीछा करके दोनों को दबोच लिया। एक की पहचान बिहार के जिला अररिया के चिरोहट गांव निवासी अनस और दूसरे की पहचान अमन के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- दो इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा अनस वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहता है, जबकि अमन सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.