दो इजरायली सैनिकों की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में उसके दो सैनिक मारे गए। सेना के एक सूत्र ने बताया कि उनकी मौत इजरायली सेना के एक ड्रोन से हुई। अधिकारी ने कहा कि आईडीएफ का ड्रोन गाजा पट्टी में एक मिलिट्री पोस्ट पर टकरा गया। सैनिक ड्रोन के पास गए और कुछ ही पल बाद उसमें धमाका हो गया। इस घटना की समीक्षा की जा रही है। सेना ने मारे गए सैनिकों की पहचान 16वीं ब्रिगेड की 7007वीं बटालियन के 24 वर्षीय नदाव काली और 23 वर्षीय ओफेक मोआलेम के तौर पर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.