संभल, फरवरी 26 -- होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटखोरी और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 27,700 किलोग्राम मैदा जब्त करते हुए संबंधित फर्मों को नोटिस जारी किया है। डीएम के निर्देश पर विभागीय टीम ने बुधवार रात खग्गूसराय स्थित मोहम्मद शाकिर की सेवई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सेवई और मैदा के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण में पाया गया कि सेवई निर्माण में प्रयुक्त "श्री हरि ब्रांड" मैदा की 173 बोरियां (करीब 7,700 किलोग्राम) पैकिंग और लेबलिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए भंडारित थीं। आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित न होने और मानकों का पालन न करने पर पूरी खेप को जब्त कर लिया गया। वहीं गुरुवार क...