बदायूं, अप्रैल 3 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में इंस्पेक्टर से सीओ व सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने पुलिस कर्मियों को एसएसपी अंकिता शर्मा संग पुलिस अधिकारियों ने फीती व स्टार लगाये। उनकी पदोन्नति पर उन्हें बधाई दी।पुलिस आफिस में आयोजित कार्यक्रम में निरीक्षक से डीएसपी के पद पर पदोन्नत हुए सुरेंद्र सिंह यादव व सुनिल अहलावत तथा थाना बिनावर में पदस्थ उनि से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अवधेश कुमार मिश्रा को रैंक प्रतीक लगाकर पदोन्नति की बधाई दी। एसएसपी अंकिता शर्माने कहा, पदोन्नति के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं। पदोन्नत अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वह्न पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे। इस मौके पर एसपी देहात हृदेश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय व अन्य अधिकारी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.